Saturday, May 24, 2014

इस चमत्कारी हनुमान मंत्र से दूर होगी प्रेत बाधा - Is chamatkari hanuman mantra se dur hogi pret badha

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी का नाम लेने से भूत-प्रेत आदि सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। यदि आप भी ऐसी ही किसी बाधा से पीडि़त हैं तो नीचे लिखे हनुमान मंत्र से इस समस्या का हल संभव है। यदि इस मंत्र का जप विधि-विधान से किया जाए तो कुछ ही समय में ऊपरी बाधा का निवारण हो सकता है। यह हनुमान मंत्र इस प्रकार है-
मंत्र
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल:। अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।।

जप विधि
•स्वच्छ अवस्था में यानी स्नान आदि करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर तथा गुड़-चना चढ़ाएं।  
•इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश का आसन ग्रहण करें।

•तत्पश्चात लाल चंदन की माला से ऊपर लिखे मंत्र का जप करें।
इस मंत्र का प्रभाव आपको कुछ ही समय में दिखने लगेगा।

No comments:

Post a Comment